देशयूपी

आज जारी होगा यूपी बोर्ड हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम:गोरखपुर में 69229 छात्र-छात्राओं ने दी थी परीक्षा

आज जारी होगा यूपी बोर्ड हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम:गोरखपुर में 69229 छात्र-छात्राओं ने दी थी परीक्षा

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम आज शुक्रवार को जारी किया जाएगा। प्रयागराज में माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से दोपहर 12:30 बजे प्रेस कांफ्रेंस कर परीक्षा परिणाम जारी किए जाएंगे।गोरखपुर में 69 हजार 229 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इनमें 35 हजार 74 छात्र व 35 हजार 154 छात्रा शामिल है। एक ट्रांसजेंडर ने भी परीक्षा दी है।

गोरखपुर में 198 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा संपन्न हुई थी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई गई परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं मिली थी। परीक्षा के बाद कापियों का मूल्यांकन भी काफी तेजी से किया गया। माना जा रहा है कि इस बार भी परीक्षा का परिणाम काफी अच्छा रहेगा।

पिछली बार 20 अप्रैल को परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए थे। परीक्षा देने वालों में छात्रों के मुकाबले छात्राओं की संख्या अधिक थी। जहां 35 हजार 74 छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए वहीं 35 हजार 154 छात्राओं ने परीक्षा दी। एक ट्रांसजेंडर छात्र भी इसमें शामिल रहा। परीक्षा परिणाम जारी होने को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी उत्सुकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!