देशराज्य

वो 2 चीजें जो नहीं हुईं पाकिस्तान को हजम और भारत को लगाने पड़े कड़े प्रतिबंध

वो 2 चीजें जो नहीं हुईं पाकिस्तान को हजम और भारत को लगाने पड़े कड़े प्रतिबंध

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ तगड़ा एक्शन लिया है. विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि आतंकी पहलगााम में हमला करने को क्यों मजबूर हुए. विदेश सचिव ने इसके लिए दो कारण बताए.

विक्रम मिसरी ने कहा, यह हमला केंद्र शासित प्रदेश में चुनावों के सफल आयोजन और आर्थिक विकास की दिशा में इसकी निरंतर प्रगति के मद्देनजर हुआ है. बता दें कि जम्मू कश्मीर में लोकसभा और विधानसभा चुनाव शांतिपू्र्ण तरीके से हुआ. लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया. सुरक्षाबलों की मुस्तैदी के कारण आम लोगों के चेहरे पर आतंकियों का कोई खौफ नहीं दिखा.

पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में जम्मू कश्मीर में 63.88 प्रतिशत मतदान हुआ था. वहीं, लोकसभा चुनाव में 58.58 फीसदी वोटिंग हुई थी. पिछले 1 दशक में जम्मू कश्मीर में पहला चुनाव था. 2019 में 370 हटने के बाद घाटी के लोगों ने लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया. इस चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जीत हासिल की और उसने सरकार बनाई. उमर अब्दुल्ला को केंद्र शासित प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!