दुनियादेश

10 सैटेलाइट्स कर रहीं 24 घंटे निगरानी” दुश्मन की हर चाल पर ISRO की नजर

दुश्मन की हर चाल पर ISRO की नजर – 10 सैटेलाइट्स कर रहीं 24 घंटे निगरानी”

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच ISRO की एक बड़ी भूमिका सामने आई है। इसरो के चेयरमैन वी. नारायणन ने एक कार्यक्रम के दौरान चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि देश की सुरक्षा के लिए ISRO की 10 सैटेलाइट्स लगातार 24 घंटे काम कर रही हैं, जो दुश्मन की हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।

वी. नारायणन ने कहा, “अगर हम अपने देश की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो हमें अपने उपग्रहों के माध्यम से सेवा करनी होगी।”
उन्होंने आगे बताया कि भारत को करीब 7,000 किलोमीटर के समुद्री क्षेत्र की निगरानी करनी होती है। इसके लिए सैटेलाइट्स और ड्रोन तकनीक बेहद अहम है।

इस बयान का महत्व तब और बढ़ जाता है जब भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तल्खी बनी हुई है। ऐसे में ISRO का यह योगदान न सिर्फ तकनीकी उपलब्धि है, बल्कि यह देश की रणनीतिक सुरक्षा में एक नया मोर्चा भी खोलता है।

ISRO की ये सैटेलाइट्स सीमाओं के अलावा समुद्र, पर्वतीय इलाकों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में दुश्मन की हर हरकत पर नजर रखती हैं।

 

NCT NEWS ; 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!