टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदेश

JNU विवाद पर कपिल मिश्रा का तीखा हमला, बोले– “सांपों के फन कुचले जा रहे हैं”

दिल्ली सरकार के मंत्री और भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने JNU से जुड़े एक मामले को लेकर कड़ा बयान दिया है।

नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार के मंत्री और भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने JNU से जुड़े एक मामले को लेकर कड़ा बयान दिया है। उन्होंने नक्सलवाद, आतंकवाद और दंगाइयों के खिलाफ चल रही कार्रवाई को लेकर संतोष जताते हुए विरोध करने वालों पर निशाना साधा।

कपिल मिश्रा ने कहा,
“सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, सपोले बिलबिला रहे हैं।”
उन्होंने आरोप लगाया कि JNU में नक्सलियों, आतंकियों और दंगाइयों के समर्थन में भद्दे नारे लगाने वाले अब हताश हो चुके हैं।

मिश्रा का कहना है कि देश में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की जा रही है, आतंकियों को लगातार निपटाया जा रहा है और दंगाइयों की पहचान अब अदालतों के जरिए हो चुकी है। इसी वजह से देशविरोधी ताकतें बौखलाई हुई हैं।

उन्होंने कहा कि अब देश में कानून का राज है और राष्ट्र की सुरक्षा से समझौता करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार की नीति बिल्कुल स्पष्ट है— राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

भाजपा नेताओं ने भी कपिल मिश्रा के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि देश अब कमजोर नहीं बल्कि निर्णायक भारत है, जहां राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!