दिल्ली NCRदुनियादेश

नेशनल स्टार्टअप डे: PM मोदी बोले- नौकरी ढूंढने वाला नहीं, नौकरी देने वाला बन रहा है भारत का युवा #NationalStartupDay

नई दिल्ली।
नेशनल स्टार्टअप डे और स्टार्टअप इंडिया पहल के 10 साल पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं को लेकर बड़ा बयान दिया। पीएम मोदी ने कहा कि एक समय था जब भारत के युवाओं का सबसे बड़ा सपना सरकारी या किसी बड़ी प्राइवेट कंपनी में पक्की नौकरी पाना होता था, लेकिन आज हालात पूरी तरह बदल चुके हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का भारत का युवा केवल नौकरी खोजने वाला नहीं रहा, बल्कि वह नौकरी देने वाला उद्यमी बन चुका है। स्टार्टअप कल्चर ने युवाओं की सोच, सपनों और आत्मविश्वास को नई दिशा दी है।

स्टार्टअप इंडिया ने बदली युवाओं की सोच

पीएम मोदी ने कहा कि 2016 में शुरू हुई स्टार्टअप इंडिया पहल ने युवाओं को नवाचार, रिस्क लेने और खुद का बिजनेस शुरू करने का हौसला दिया। आज भारत दुनिया के सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम में से एक बन चुका है।

उन्होंने कहा कि अब युवा सिर्फ जॉब सिक्योरिटी के बारे में नहीं सोचता, बल्कि वह समस्या का समाधान खोजने और रोजगार पैदा करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

गांव से ग्लोबल तक स्टार्टअप्स की पहुंच

प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर भी जोर दिया कि स्टार्टअप्स अब सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं हैं। टियर-2 और टियर-3 शहरों के साथ-साथ गांवों से भी स्टार्टअप्स उभर रहे हैं, जो आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रख रहे हैं।

भारत बन रहा है इनोवेशन हब

पीएम मोदी ने कहा कि स्टार्टअप्स ने टेक्नोलॉजी, फिनटेक, हेल्थ, एग्रीकल्चर और एजुकेशन जैसे सेक्टर्स में क्रांतिकारी बदलाव लाए हैं। इससे भारत को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है और देश इनोवेशन हब के रूप में उभर रहा है।

“कुछ बनने का सपना मत देखो, कुछ करके दिखाने का सपना देखो।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!