देशधर्म

सकट चौथ: संतान की रक्षा और संकटों से मुक्ति का महाव्रत, करें ये खास उपाय, #SakatChauth

हिंदू धर्म में सकट चौथ का विशेष महत्व माना जाता है। यह व्रत माघ मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस दिन भगवान गणेश और चंद्र देव की विधिवत पूजा की जाती है।

हिंदू धर्म में सकट चौथ का विशेष महत्व माना जाता है। यह व्रत माघ मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस दिन भगवान गणेश और चंद्र देव की विधिवत पूजा की जाती है। मान्यता है कि सकट चौथ का व्रत रखने से जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं और संतान की लंबी उम्र व सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह व्रत विशेष रूप से माताएं अपनी संतान की रक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए करती हैं। व्रत में दिनभर उपवास रखा जाता है और रात को चंद्रमा के दर्शन के बाद ही व्रत खोला जाता है।

सकट चौथ पर किए जाने वाले विशेष उपाय

अगर सकट चौथ के दिन कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो धन-दौलत में वृद्धि और समस्याओं से छुटकारा मिलता है—

1. गणेश जी को तिल और गुड़ का भोग लगाएं। इससे आर्थिक बाधाएं दूर होती हैं।

2. चंद्रमा को दूध, जल और सफेद फूल अर्पित करें, इससे मानसिक तनाव कम होता है।

3. पूजा के समय “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें।

4. जरूरतमंदों को तिल, कंबल या भोजन का दान करें, इससे ग्रह दोष शांत होते हैं।

5. संतान की लंबी उम्र के लिए पूजा में दूर्वा और मोदक अवश्य चढ़ाएं।

धार्मिक मान्यता

पुराणों के अनुसार, सकट चौथ का व्रत करने से विघ्नहर्ता गणेश जीवन से हर प्रकार के संकट हर लेते हैं और चंद्र देव की कृपा से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

सकट चौथ आस्था का पर्व है, बल्कि यह संतान सुख, समृद्धि और संकट मुक्ति का भी विशेष अवसर माना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!