देशयूपी

ज़ीरो टॉलरेंस से ज़ीरो परफॉर्मेंस तक: अखिलेश यादव का भाजपा पर करारा वार”

ज़ीरो टॉलरेंस से ज़ीरो परफॉर्मेंस तक: अखिलेश यादव का भाजपा पर करारा वार”

लखनऊ, 15 अप्रैल:
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया है। अपने हालिया बयान में उन्होंने सरकार की नीतियों और वादों को “शब्दों का जाल” बताते हुए तीखा प्रहार किया।

“ज़ीरो टॉलरेंस की बात करने वाली सरकार आज हर मोर्चे पर ज़ीरो साबित हो रही है,” अखिलेश ने कहा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जैसे भाजपा का ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ शून्य हो गया है, वैसे ही ‘ज़ीरो पावर्टी’ का उनका दावा भी जल्द जुमलेबाज़ी में तब्दील हो जाएगा।

अखिलेश यादव ने यह भी याद दिलाया कि भारत ने विश्व को ‘ज़ीरो’ का ज्ञान दिया था — गणित के लिए, न कि जनता को गुमराह करने के लिए। “ग़रीबी बातों से नहीं, काम से जाती है। और भाजपा सरकार काम में पूरी तरह ज़ीरो है,” उन्होंने कहा।

उन्होंने भाजपा पर पुरानी योजनाओं को नाम बदलकर पेश करने का आरोप लगाते हुए कहा, “‘अंबेडकर गाँव’ और ‘लोहिया गाँव’ जैसी योजनाओं को नया नाम देने से ज़मीनी सच्चाई नहीं बदलती। गोद लिए गाँवों की बदहाली खुद देख लें।”

2014 से पहले किए गए वादों को याद दिलाते हुए अखिलेश ने कहा, “15 लाख का वादा, हर घर जल, हर किसी को घर — इन झूठों पर अब धूल की मोटी परत जम चुकी है। कम से कम ग़रीबों से तो झूठ न बोलें।”

अखिलेश यादव का यह बयान लोकसभा चुनावों की ओर बढ़ते राजनीतिक तापमान को दर्शाता है, जहां सत्ताधारी दल और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज़ होती जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!