देशराज्य

पहलगाम में जिन आतंकियों ने मासूम भारतीयों को मारा, वो कितने थे, सर्च ऑपरेशन जारी- क्या मिली लोकेशन?

पहलगाम में जिन आतंकियों ने मासूम भारतीयों को मारा, वो कितने थे, सर्च ऑपरेशन जारी- क्या मिली लोकेशन?

जम्मू कश्मीर के पहलगाम के निकट मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से मशहूर पर्यटन स्थल पर कल मंगलवार को हुए नृशंस आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई. हमले की वैश्विक स्तर पर कड़ी निंदा की गई है. इस बीच हमले की जांच भी शुरू हो गई है और शुरुआती जांच में ही कई अहम जानकारी हाथ लगी है.

सूत्रों का कहना है कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कमान खुद पाकिस्तानी आतंकवादी के हाथ में थी. सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी आतंकवादी ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कमान खुद अपने हाथों में ली हुई थी. दावा किया जा रहा है कि इस हमले में करीब 6 आतंकवादी शामिल थे. इन सभी आतंकवादियों के पास एक-47 जैसी कई अत्याधुनिक राइफलें भी थीं.

हमले के बाद दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग पुलवामा और सोपिया इलाके में सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन शुरू कर दिया है. इस बीच बारामूला में आतंकियों के साथ जारी मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए हैं. खुफिया सूत्रों के मुताबिक अब तक की जांच के दौरान कई अहम तथ्य सामने आए हैं. पता चला है कि पहलगाम आतंकवादी हमले की कमान खुद पाकिस्तानी आतंकवादी संभाल रहा था. उसके साथ कई आतंकवादियों में कम से कम एक आतंकवादी विदेशी भी था. वह भी हमले में शामिल था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!