
बड़ा खुलासा: मोबाइल में ये ऐप न होता तो पहलगाम के घने जंगलों से टूरिस्ट तक नहीं पहुंच पाते आतंकी
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद आतंकियों तक पहुंच के लिए जांच एजेंसियों ने अपनी जांच शुरू कर दी है. हमले को लेकर लगातार नए खुलासे भी हो रहे हैं. सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि इन आतंकवादियों के पास एक खास मोबाइल ऐप था जिसका इस्तेमाल कर ये पहलगाम के घने जंगलों से होते हुए बैसरन इलाके तक पहुंचने में कामयाब रहे.
यहीं पर आतंकियों ने धर्म पूछकर पर्यटकों को गोली मार दी. हमले में 28 लोगों की जान चली गई. खुफिया सुरक्षा एजेंसी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक आतंकवादियों ने पहलगाम के घने जंगलों में टूरिस्ट स्पाट तक पहुंचने के लिए अल्पाइन क्वेस्ट ऐप्लीकेशन का इस्तेमाल किया था.इससे पहले जम्मू के जंगलों में भी आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिए आतंकवादियों ने इस ऐप का इस्तेमाल किया था.
सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता से उस ऐप की ट्रैकिंग की भी गई जिससे बचने के लिए आंतकवादियों ने इसका इस्तेमाल पहलगाम के जंगलों में किया गया. सूत्रों के मुताबिक आतंकवादी इस इंक्रिप्टेड एप्लीकेशन के जरिए उस टूरिस्ट स्पॉट पर पहुंचने में कामयाब रहे जहां पर पर्यटकों की बहुत ज्यादा भीड़ थी.

