
पहलगाम हमले के बाद आज पीएम मोदी का बिहार दौरा, नेपाल बॉर्डर सील, नहीं होगा सम्मान समारोह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (गुरुवार) एक दिवसीय बिहार दौरे पर जा रहे हैं. पीएम मोदी मधुबनी के झंझारपुर में पंचायती राज दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में वो हिस्सा लेंगे. पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी का यह पहला दौरा है. हालांकि पहलगाम हमले को लेकर पीएम मोदी का यह कार्यक्रम सादगी से होगा.पीएम के इस दौरे को लेकर हाई अलर्ट है.
नेपाल बॉर्डर को दोपहर 3 बजे तक के लिए सील किया गया है. पहलगाम हमले के कारण इस कार्यक्रम में किसी भी प्रकार के ढोल-बाजा नहीं बजेगा. इसके साथ ही कोई स्वागत कार्यक्रम भी नहीं किया जाएगा. फूल-माला नहीं दिए जाएंगे. मोमेंटो देने का कोई आयोजन नहीं होगा.
पीएम मोदी आज गैस विद्युत और रेलवे की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे. पीएम मोदी के तय कार्यक्रम के अनुसार पहले वो खुली जीप में सवार होकर सभा स्थल पर पहुंचने वाले थे. इस दौरान उनके साथ सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद रहते. हालांकि ये सब कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है. अब पीएम मोदी सीधे मंच पर आएंगे और जनसभा को संबोधित करने के साथ विकास परियोजनाओं का शिलान्यास कर


