दिल्ली NCRदेश

शकूरपुर: सांसद प्रवीण खंडेलवाल का सख्त एक्शन, अवैध कब्जा और अतिक्रमण पर जीरो टॉलरेंस

चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने वार्ड 62 शकूरपुर में निरीक्षण के दौरान साफ शब्दों में कहा कि अब क्षेत्र में अवैध कब्जा, अतिक्रमण, अनधिकृत पार्किंग और

नई दिल्ली। चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने वार्ड 62 शकूरपुर में निरीक्षण के दौरान साफ शब्दों में कहा कि अब क्षेत्र में अवैध कब्जा, अतिक्रमण, अनधिकृत पार्किंग और नियमों की अनदेखी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्रवाई सिर्फ कागज़ों में नहीं, बल्कि जमीन पर साफ दिखाई देनी चाहिए।

मीट दुकानों और अनधिकृत पार्किंग पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश

निरीक्षण के दौरान सांसद खंडेलवाल ने सड़कों पर फैले अतिक्रमण, अवैध रूप से संचालित मीट दुकानों, और सार्वजनिक स्थानों पर हो रही अनधिकृत पार्किंग पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बिना किसी दबाव के सख्त कदम उठाए जाएं।

सांसद ने स्पष्ट किया कि “सार्वजनिक स्थान जनता की सुविधा के लिए हैं, न कि अवैध कब्जे के लिए।”

अवैध निर्माण सामग्री हटाने के आदेश

सड़कों और गलियों में पड़ी अवैध निर्माण सामग्री को लेकर भी सांसद ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि इससे न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ता है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि ऐसी सामग्री को तुरंत हटाया जाए और दोषियों पर जुर्माना लगाया जाए।

शकूरपुर नाले का होगा पुनर्निर्माण

स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने घोषणा की कि शकूरपुर नाले का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि नाले की बदहाल स्थिति के कारण क्षेत्र में जलभराव, गंदगी और बीमारियों का खतरा बना रहता है।

पुनर्निर्माण के बाद नाले की सफाई व्यवस्था सुधरेगी जल निकासी बेहतर होगी बरसात के मौसम में राहत मिलेगी

सूर्य मंदिर छठ घाट से हटेगा अवैध कब्जा

सांसद ने सूर्य मंदिर छठ घाट का भी निरीक्षण किया और वहां मौजूद अवैध कब्जों को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह स्थान धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाया जाएगा।

अधिकारियों को सख्त चेतावनी: जवाबदेही तय होगी

निरीक्षण के दौरान सांसद खंडेलवाल ने अधिकारियों को दो टूक शब्दों में चेतावनी दी—

“काम फाइलों में नहीं, जमीन पर दिखना चाहिए। लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी और जवाबदेही तय की जाएगी।”

उन्होंने कहा कि तय समय सीमा में काम पूरा न होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों में जगी उम्मीद

सांसद के इस सख्त रुख से शकूरपुर के स्थानीय निवासियों में नई उम्मीद जगी है। लोगों का कहना है कि यदि ये निर्देश सही तरीके से लागू होते हैं तो क्षेत्र को

अतिक्रमण, गंदगी, अव्यवस्था, से बड़ी राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!